(India)
बीते दिन गुरुवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया. इसमें आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया. बता दे कि आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए और कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. अवार्ड के बाद दोनों एक्ट्रेसेस के खुशी का ठिकाना नहीं है. एक्ट्रेस कृति सेनन खुशी के मारे शॉक्ड हैं. कृति ने खुद कहा कि वो अभी भी खुद को पिंच कर रही हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने इतना बड़ा अवॉर्ड जीत लिया है. इसके अलावा पंकज त्रिपाठी को भी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. पंकज त्रिपाठी ने अपने दिवंगत पिता को यह अवॉर्ड डेडिकेट किया है. अभी हाल ही में उनके पिता का निधन हो गया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।