1 सितंबर को लॉन्च होगा मोटो g84 5G स्मार्टफोन, यहाँ जानिए कीमत और फीचर्स
(India) इंडियन मार्केट में 1 सितंबर को स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला मोटो g84 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. हालांकि मोटोरोला ने लॉन्चिंग से पहले ही फोन के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है, साथ ही कंपनी ने यह दावा किया है कि 14 5G बैंड की मदद से फोन में सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड मिलेगी. कंपनी द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6 नैनो मीटर पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलेगा और आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 13 मिलेगा. मोटो g84 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्रायमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है. इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच होल डिजाइन के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा है. जानकारी के अनुसार फोन में 30W टर्बोपॉवर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी और 30W का चार्जर है. मोटो g84 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जिसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1300 निड्स का पीक ब्राइटनेस मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 14 5G बैंड, 4G LTE, 3G, 2G, ब्लूटूथ 5.1, NFC, Wi-Fi, GPS और चार्जिंग के लिए USB टाइप C पोर्ट दिया गया है. मोटो g84 5G को कंपनी 22,000 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।