(India)
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) में असिस्टेंट मैनेजर के लिए भर्ती निकली है. इसमें अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2023 है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से NSIC की ऑफिशियल वेबसाइट nsic.co.in पर जाकर 29 सितंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार के पास बीई/ बीटेक/ ग्रेजुएशन के साथ एमबीए की डिग्री होनी चाहिए. कैंडिडेट की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) की ओर से जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा. रिटेन एग्जाम के लिए वेटेज 70% है और इंटरव्यू के लिए वेटेज अंक 30 % है. ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को इसका प्रिंटआउट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स 6 अक्टूबर 2023 तक वरिष्ठ महाप्रबंधक - मानव संसाधन, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड "एनएसआईसी भवन" ओखला औद्योगिक एस्टेट नई दिल्ली-110020 फोन 011-26926275 पर डाक, स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, कोरियर या खुद जाकर जमा करना होगा.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।