साइंटिस्ट बी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 29 सितंबर आखिरी तिथि
(India) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट 'बी' के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. पहले इसमें आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त थी लेकिन अब आवेदन की तारीख बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी गई है. आवेदक 29 सितंबर शाम 05.00 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 100 रुपये आवेदन शुल्क देने पड़ेंगे. SC/ST/दिव्यांग और महिलाओं के लिए फीस में छूट दी गयी है.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।