उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन कमिशन ने 3800 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती
(India) उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन कमिशन (UPSSSC ) द्वारा 3800 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक 12 सितंबर से एक्टिव हो जायेगा. बता दे कि कुछ समय पहले ही UPSSSC ने पदों पर भर्ती को लेकर विज्ञापन दिया था. इस भर्ती आवेदन को सिर्फ वैसे कैंडिडेट ही भर सकते है जिन्होंने UPSSSC प्रिलिमिनरी एलिजबिलिटी टेस्ट पास किया है. आवेदन के बाद और भी कई लेवल के एग्जाम होने और उसके बाद ही उम्मीदवार का सिलेक्शन होगा. UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसमें आवेदन की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर है और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2023 है. 21 से 40 साल के बीच के कैंडिडेट ही इसमें आवेदन कर सकते है और इसमें सभी के लिए 25 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस तय किये गए है. मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल – II के टोटल 3831 पदों पर भर्ती की जाएगी. सिलेक्टेड कैंडिडेट को 5200 रुपए से लेकर 69100 रुपए के बीच मंथली सैलरी दी जाएगी.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।