(India)
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्तियाँ निकाली है. इसके लिए अधिकतम आयु 57 साल है. इच्छुक उम्मीदवार IIT Kanpur की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.iitk.ac.in/ पर जाकर 16 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. ग्रुप A के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपए, और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए और PwD और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देना है. वही अगर उम्मीदवार ग्रुप बी और सी के लिए आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए आवेदन शुल्क अगल है. सामान्य वर्ग के लिए यह शुल्क 700 रुपए और एससी/एसटी/PwD और महिला उम्मीदवार के कोई फीस नहीं लगेंगे. जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (यदि किसी पद के लिए जरूरी हो), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा. ग्रुप A के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 56100 – 218200 रुपए की सैलरी मिलेगी. ग्रुप B के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35400 – 112400 रुपए की सैलरी और ग्रुप C के लिए 21700 – 69100 रुपए सैलरी मिलेगी.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।