रिश्तों में प्रायोरिटी तय करनी चाहिए और अपने रिलेशनशिप को फॉर ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए- विक्की कौशल
(India) इन दिनों फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली को लेकर विक्की कौशल चर्चा में हैं. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में एक्टर विक्की कौशल ने अपने और कटरीना के रिश्ते को लेकर कुछ बातें की. एक्टर विक्की कौशल ने कहा कि हम दोनों का शेड्यूल काफी बिजी है लेकिन इसके बाद भी हमने अपने रिश्ते को हेल्दी बनाए रखा है. विक्की ने कटरीना को अपना लेडी लक बताते हुए कहा कि ‘हमारे बीच एक अंडरस्टैंडिंग है. । हम एक ही इंडस्ट्री से हैं इसलिए दोनों इस बात को समझते हैं. हमने कभी भी एक दूसरे को फॉर ग्रांटेड नहीं लिया. हमें हमेशा रिश्तों में प्रायोरिटी तय करनी चाहिए और अपने रिलेशनशिप को फॉर ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए. विक्की कौशल ने बताया कि कटरीना कैफ पंजाबी बहुत प्यारा बोलती हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।