(India)
आलिया भट्ट की नई फिल्म जिगरा का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज हो गया है। कुछ सेकेंड के इस टीजर में एक्ट्रेस रफ एंड टफ लुक में नजर आ रही हैं| इसके साथ ही वह दमदार डायलॉग भी बोल रही हैं| जिससे साफ है कि ये फिल्म भाई-बहन की कहानी के इर्द-गिर्द आधारित होगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज होते ही आलिया ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है|आलिया भट्ट अब तक जितनी भी फिल्मों में नजर आई हैं। उनमें से फिल्म जिगरा में एक्ट्रेस का लुक और किरदार सबसे अलग नजर आ रहा है| कुछ सेकेंड के इस टीजर में आलिया शर्ट और जींस पहने और कंधे पर बैग लटकाए बेहद रफ एंड टफ लुक में नजर आईं |इसके साथ ही एक डायलॉग बोला जा रहा है जो इस फिल्म की कहानी की तरफ इशारा कर रहा है| आलिया भट्ट ने 25 सितंबर 2023 को अपनी आगामी फिल्म जिगरा की घोषणा की है। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने पहली बार निर्माता के रूप में करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और आलिया के इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।