कल से होगा आरएएस परीक्षा-2021 के छठे चरण का इंटरव्यू
(India) राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा-2021 की मुख्य परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के इन्टरव्यू का छठां चरण 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। आरपीएससी आरएएस परीक्षा 2021 के छठे चरण का इंटरव्यू 17 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार पत्र जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार छठे चरण में 414 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किये जायेंगे | साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं फोटोकॉपी अवश्य लानी होगी, अन्यथा उन्हें साक्षात्कार से वंचित कर दिया जायेगा । आयोग सचिव रामनिवास मेहता साफ बता दिया है कि अभ्यर्थियों आपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र एवं फोटोकॉपी साथ के आवे ताकि परीक्षा से वंचित ना हो
जिन उम्मीदवारों ने आयोग को विस्तृत आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, उन्हें आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और साक्षात्कार के समय सभी प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी के साथ दो प्रतियों में जमा करना होगा ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।