विराट कोहली और अनुष्का शर्मा देश के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। इसलिए लाइमलाइट उनसे ज्यादा दूर नहीं रहती | फिलहाल किंग कोहली वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं लेकिन विराट और अनुष्का से जुड़ी एक खबर चर्चा का कारण बनी हुई है | मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है | इसी बीच अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |
फिलहाल वह सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं। अब सभी को इंतजार है कि ये दोनों जल्द ही इस खबर की पुष्टि करेंगे। अब एक तरफ अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रही हैं तो दूसरी तरफ उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। ये इंटरव्यू अनुष्का की फिल्म चक्र एक्सप्रेस के दौरान का है। इसमें उन्होंने अपने परिवार और बच्चों के लिए खुशी-खुशी काम से छुट्टी लेने की बात कही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।