फ़िल्म गणपत और यारियां-2 फर्स्ट डे पर नहीं दिखा पाईं कोई खास कमाल
(India) शुक्रवार के दिन को फिल्मों वाला दिन कहा जाता है क्युकिं अधिकतर फ़िल्में शुक्रवार को ही रिलीज़ होती है. इस बार शुक्रवार को बॉलीवुड में दो फिल्में रिलीज हुईं. पहली टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टारर फ़िल्म गणपत और दूसरी दिव्या खोसला, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी स्टारर फ़िल्म यारियां-2. रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं. जानकारी के अनुसार ओपनिंग के दिन फिल्म गणपत ने मात्र 2.5 करोड़ रुपए की कमाई की और फ़िल्म यारियां-2 का फर्स्ट डे का कलेक्शन मात्र 60 लाख रुपए रहा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।