जहां काजोल महासप्तमी के दिन गुलाबी साड़ी में अपने परिवार के साथ कालरात्रि मां के दर्शन करने पहुंची थीं | दुर्गा मां के मंच से उतरते वक्त एक्ट्रेस का पैर लड़खड़ा जाता है | लेकिन कोई बड़ा हादसा होने से पहले काजोल की बहन तनीषा उन्हें संभाल लेती हैं। तभी काजोल को पैर में दर्द महसूस होता है, जो उनके एक्सप्रेशन से पता चल रहा है |
सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि काजोल अपने फोन में बिजी हैं और वहां से चली जा रही हैं। इसके बाद वह सीढ़ियों के पास रुक जाती है और फोन पर कुछ करने लगती है, तभी वह सीढ़ियों से नीचे गिर जाती है। उसे गिरता देख उसकी बहन समेत वहां मौजूद सभी लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। सीढ़ियां ज्यादा ऊंची नहीं थीं जिसके कारण एक्ट्रेस बाल-बाल बच गईं लेकिन वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।