एक्टिंग लाइफ से 5-6 महीने ब्रेक लेने की तैयारी मे रणबीर कपूर
(India) एक्टर रणबीर कपूर अब एक्टिंग लाइफ से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि वे अपना सारा समय अब अपनी बेटी राहा के साथ बिताएंगे. रणबीर कपूर के इस फैसले के पीछे वजह बताई जा रही है कि आने वाले दिनों में आलिया भट्ट अपनी नई फिल्म जिगरा की शूटिंग में बिजी रहेंगी इसीलिए बेटी राहा के साथ रहना ज़रूरी है. हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर ने जूम के जरिए अपने फैंस से बात की थी और उसी दौरान उन्होंने कहा था कि वे अब 5-6 महीने घर पर ही रहेंगे और बेटी राहा का ध्यान रखेंगे. जब राहा का जन्म हुआ था, तब वो एनिमल की शूटिंग में बिजी थे और इस वजह से वे बेटी के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाए थे. लेकिन शूटिंग के बाद अब वो गैप लेकर अपनी बेटी के साथ अपना सारा समय बिताना चाहते है और इस दौरान आलिया की शूटिंग भी हो जाएगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।