कई बॉलीवुड हस्तियाँ इस साल मनाएगी अपना पहला करवाचौथ व्रत
(India) इस साल करवाचौथ व्रत एक नवंबर को मनाया जाएगा. इस व्रत को पति की लंबी उम्र के लिए पुरे श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाता है. इस दिन सुहागिनें अपनी पति की लम्बी उम्र और दाम्पत्य जीवन के लिए व्रत करती है. इस साल बॉलीवुड में कई नयी शादियां हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार करवा चौथ पर कई बॉलीवुड हस्तियाँ भी अपने पति की लम्बी उम्र के लिए इस व्रत को कर सकती है. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी, परिणीति चोपड़ा से लेकर हंसिका मोटवानी तक ये सभी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी. इन सबकी शादी इसी साल हुई है इसलिए यह इनका पहला करवा चौथ व्रत है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।