आराध्या बच्चन ने सबके सामने मां ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए उनके कामों को अद्भुत और प्रशसनीय बताया
(India) कल 1 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया. अपने जन्मदिन के मौके पर वे अपनी बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय के साथ कैंसर रोगियों के वेलफेयर के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं थी. इस दौरान ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ने पहली बार मीडिया के सामने बात की और सबके सामने उन्होंने अपनी मां की जमकर तारीफ की. आराध्या बच्चन ने कहा- मेरी माँ जो यह काम कर रही है वो वो सचमुच प्रशसनीय और अद्भुत है. इस काम से दुनिया की और हमारे आस-पास के लोगों की मदद हो रही है. आराध्या ने माँ से कहा- आप जो कर रही हैं वो सच में अविश्वसनीय और ज़रूरी है. आराध्या बच्चन की बातों को सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियाँ बजाई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।