तमिल अभिनेता मंसूर अली खान के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज
(India) तमिल एक्टर मंसूर अली खान ने हाल ही में अपने बयान में कहा था कि उन्होंने सोचा था कि उन्हें तृषा कृष्णन के साथ रेप सीन करने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ | उनके बयान ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को भी कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया। वहीं, अब मंसूर के खिलाफ तमिलनाडु के नुंगमबक्कम में शिकायत दर्ज किया गया है।
लीड एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के खिलाफ दिया आपत्तिजनक बयान
आपको बता देते है कि लीड एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के खिलाफ दिया आपत्तिजनक बयान इसलिए उन पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की गयी है | समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नुंगमबक्कम पुलिस ने अभिनेत्री तृषा कृष्णन के बारे में आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में मंसूर अली खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला आईपीसी की धारा 354ए और 509 के तहत दर्ज किया गया है।
तृषा ने कहा, मिस्टर मंसूर अली खान का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। उन्होंने मेरे बारे में बहुत ही खराब तरीके से बात की है | मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और इसे लैंगिक भेदभावपूर्ण, अपमानजनक, घृणित और बेहद बुरा मानती हूं। हो सकता है वो ऐसा चाहते हों लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि मैंने उनके साथ कभी स्क्रीन शेयर नहीं की, मैं अपने करियर में उनके साथ दोबारा कभी काम नहीं करूंगी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।