डंकी की रिलीज से पहले तीसरी बार आशीर्वाद लेने वैष्णो देवी पहुंचे अभिनेता शाहरुख खान
(India) शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म 'डिंकी' की रिलीज से पहले माँ वैष्णो देवी के दर्शन किए | साल 2023 में यह तीसरी बार है, जब शाहरुख मां वैष्णो देवी के भवन में दर्शन करने पहुंचे। 'पठान' और 'जवां' की रिलीज से पहले भी शाहरुख खान वैष्णो मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे|
जब किंग खान वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे, एक वीडियो भी आया सामने जो सोशल मीडिया चर्चित दिखाई दे रहा| जब किंग खान वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे, एक वीडियो भी आया सामने जो सोशल मीडिया चर्चित दिखाई दे रहा | साथ ही साथ माँ वैष्णो देवी के मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की |अभिनेता शाहरुख खान ने रात 12 बजे माता मां वैष्णो देवी के मंदिर में हाजिरी लगाई | इस दौरान शाहरुख खान के फैन उनके पीछे नजर आये | एक्टर शाहरुख खान ने काले कपड़े पहने हुए थे, जिसके कारण वीडियो में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।