47 साल के भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा
(India) बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (47) को कल यानी 14 दिसंबर की शाम हार्ट अटैक गया था । उन्होंने दिन भर अपनी अगली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग की थी | इसके बाद अभिनेता श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया और वे बेहोश हो गये थे | अभिनेता श्रेयस तलपड़े का इलाज मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित बेलेव्यू हॉस्पिटल में चल रहा है।अभिनेता श्रेयस तलपड़े की हालत स्थिर है लेकिन अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। हिंदी और मराठी सिनेमा में काम कर चुके श्रेयस को इकबाल,डोर,ओम शांति ओम और साथ ही साथ गोलमाल सीरीज की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए पहचाना माना जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता श्रेयस तलपड़े गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग से घर लौटे थे। अभिनेता श्रेयस तलपड़े के परिवार के एक व्यक्ति ने कहा कि श्रेयस तलपड़े की तवियत ठीक हो रही हैं और अभिनेता श्रेयस तलपड़े को मीडिया से उनकी अपनापन का सम्मान करने का अनुरोध किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।