इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर समेत 539 पदों पर निकली भर्ती
(India) इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने दिया सुनहरा मौका प्रोफेसर समेत 539 पदों पर निकली भर्ती | प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं | इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उम्मीदवार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें| इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक योग्यता में स्नातक, मास्टर्स या पीएचडी की डिग्री को निर्धारित किया गया है|
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने आवेदन फीस भी निर्धारित की गयी है जो कुछ इस प्रकार है यूआर, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (पुरुष/महिला):2000 रुपये ,एससी/एसटी (पुरुष/महिला): 1000 रुपये,पीडब्ल्यूडी (विकलांग) (पुरुष/महिला): 100 रुपये |
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है :
* इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं।
* होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
* एक नया पेज खुलेगा जहां टीचिंग पोस्ट लिंक पर क्लिक करें।
* उम्मीदवार आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
* लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
* आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
* फॉर्म जमा करें,इसका एक प्रिंट निकालकर रख लें|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।