पटना उच्च न्यायालय में जिला न्यायाधीश के पद पर निकली भर्ती
(India) पटना हाई कोर्ट में जिला जज के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 22 दिसंबर 2023 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला न्यायाधीश पद के लिए परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। पदों का विवरण, इस भर्ती अभियान के तहत जिला न्यायाधीश के 30 पद भरे जाएंगे।पटना हाई कोर्ट डिस्ट्रिक्ट जज भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 35 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पटना उच्च न्यायालय में जिला न्यायाधीश के पद के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान कुछ इस प्रकार होगा | सामान्य और ओबीसी वर्ग को 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आप अपने आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे किसी भी ऑनलाइन मोड के माध्यम से कर सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।