राजस्थान में लगातार सर्दी के तेवर तीखे,तापमान में आई भारी गिरावट
(India) पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ा दी है|समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है|राजस्थान में भी लगातार सर्दी के तेवर तीखे हो रहे है|राजस्थान में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई|रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और हल्की धूप खिलने से ठंड का असर रहा|हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद अब विंड पैटर्न में बदलाव आने से राजस्थान में भी पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया है|मौसम शुष्क रहने से प्रदेश में सर्द हवाओं के साथ गलन भी बढ़ गई है|लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे है । प्रदेश के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर दर्ज किया गया|ऐसे में खुले मैदानों, पत्थरों, खेतों पर रात को पड़ी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई है|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।