दीपिका पादुकोण 2200 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली इकलौती एक्ट्रेस
(India) बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज के दिन 38 साल की होगी है, बॉलीवुड की मौजूदा टॉप एसक्ट्रेसे में से दीपिका पादुकोण भी काफी चर्चित एक्ट्रेस रही है, दीपिका पादुकोण लिवाइस के साथ ही और बहुत कम्पनियों की ब्रांड एम्बेसडर हैं। दीपिका पादुकोण ने 16 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, दीपिका पादुकोण ने अभी तक के करियर में 39 फिल्म बनाई है और 52 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किये है, दीपिका पादुकोण की फिल्म रामलीला, पद्मावत और पठान ये तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। साल 2023 में दीपिका दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों जवान और पठान से करीब 2200 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली इकलौती एक्ट्रेस रहीं, वहीं 2023 में सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी में रहने वाली एक्ट्रेस भी दीपिका ही हैं, इन तमाम विवादों के बावजूद दीपिका पिछले 10 साल से टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। बॉलीवुड में दीपिका ने शाहरुख के साथ साल 2007 की फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया और बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा। शाहरुख और दीपिका अब तक 5 फिल्मों में नजर आए हैं और ये पांचों फिल्में सुपरहिट रहीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।