(India)
बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके हसबैंड अभिषेक बच्चन कुछ दिनों से तलाक की अफवाहों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अभी ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम को चीयर करते देखा गया है। इस वीडियो के द्वारा उनके तलाक की खबरों पर विराम लग चुका है।हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स इंडिया द्वारा प्रो कबड्डी लीग का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन और अमिताभ मिलकर कबड्डी टीम जयपुर पिंक पेंथर को सपोर्ट करते दिखे हैं। इस वीडियो में पूरा बच्चन परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। वहीं टीम के जीतने पर पूरा परिवार खुशी से झूम उठा हैं |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।