बिहार लोक सेवा आयोग में कृषि अधिकारी समेत 1051 पदों पर निकली बम्पर भर्ती
(India) बिहार लोक सेवा आयोग में कृषि अधिकारी समेत 1051 पदों पर निकली बम्पर भर्ती | बिहार सरकार में अधिकारी बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। जिनके पास इन पदों से संबंधित योग्यता है वे बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1051 पद पर वैकेंसी निकाली है। बिहार लोक सेवा आयोग ने दिया स्नातकों को बड़ा मौका | बिहार लोक सेवा आयोग ने एग्रीकल्चर डिप्टी डायरेक्टर: 155 पद,असिस्टेंट डायरेक्टर (कृषि इंजीनियरिंग): 19 पद,असिस्टेंट डायरेक्टर (पौधे संरक्षण): 11 पद और ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर: 866 पदों पर निकली भर्तियां |
बिहार लोक सेवा आयोग ने आवेदन शुल्क को किया निर्धारित : सामान्य अभ्यर्थियों के लिए ₹750,बिहार राज्य के अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिए केवल ₹200।महिला उम्मीदवारों (आरक्षित और अनारक्षित) के लिए ₹ 200 जो बिहार राज्य की स्थायी निवासी हैं। 40% से अधिक विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए ₹ 200,अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹750 | बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2024 से शुरू होगी और आप 28 जनवरी, 2024 (ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि) तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त करें।









Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।