बेहद सिंपल लुक में नजर आये किंग खान
(India) किंग खान फिल्म प्रमोशन और इवेंट्स के अलावा बहुत कम मौको पर लोगो से रूबरू होते दिखाई देते हैं। क्योंकि शाहरुख के सामने आते ही उनके आउटफिट और लुक की चर्चा होने लगती है, कल रात किंग खान को मुंबई बांद्रा के एस्कोबार में डिनर करके निकलते हुये देखा गया है, शाहरुख खान जीन्स के साथ ब्लैक हुडी में नजर आये, शाहरुख खान इस लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। शाहरुख खान ने हुडी की कैप से अपने चेहरे को कवर किया हुआ था। इस दौरान शाहरुख के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं। शाहरुख के फैंस को उनका ये लुक काफी अट्रैक्टिव लगा, फैंस के द्वारा शाहरुख खान को सिंपल कंफर्ट लुक में काफी पसंद किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।