(India)
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अखिलेंद्र मिश्र ने एक साक्षात्कार की बातचीत के दौरान कहा ही आज पूरा देश राममय हो गया है, देश के हर कोन से राम जी का नाम सुनाई दे रहा है, सभी सोशल मीडिया, टेलीविजन और समाचार पत्रों में बस राम के ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है | उनका मानना है की राम जी हो भी क्यों न, राम हमारी संस्कृति के आधार माने गए है, उन्होंने धरती पर मनुष्य रूप में अवतरित होकर ये प्रमाण दिया है की वो मर्यादा पुरुषोत्तम राम ही है | 19 जनवरी को अखिलेंद्र मिश्र की फिल्म 695 रिलीज हुई है। जो की काफी चर्चा में रही है, क्योंकि ये फिल्म राम जी पर ही आधारित है | एक्टर अखिलेंद्र मिश्र ने बताया की 695 का अर्थ तीन तिथियों से है। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई गई थी। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि अयोध्या में मंदिर ही बनेगा। इसके बाद 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर निर्माण की पहली आधारशिला रखी थी। इन्हीं तीन तारीखों के आधार पर फिल्म का टाइटल रखा गया है। अयोध्या में मंदिर बनने को लेकर जो संघर्ष हुआ, यह फिल्म उसी कहानी को व्यक्त कर थी है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।