(India)
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में आज कल माइथोलॉजी पर ज्यादातर फिल्म बनाई जा रही है , ये फिल्में छोटे बजट की होने के बावज़ूद बॉक्सऑफिस पर अपनी सफलता का प्रचम लहरा रही है | साथ ही ये फिल्म लोगो के लिए भी काफी सरप्राइज से भरी हुई है जो लोगों के लिए लोकप्रिय साबित हो रही हैं। हाल ही में आयी एक सुपरहिट फिल्म हनुमान का बजट मात्र 20 करोड़ था , परन्तु इसकी कमाई फिल्म के बजट से भी काफी ज्यादा थी | इस फिल्म ने 15 ही दिनों में 250 करोड़ की कमाई की थी, फिल्म की सक्सेस को देखते हुए अब मेकर्स इसका सीक्वल 'जय हनुमान' बना रहे हैं जिस पर प्रोड्यूसर्स 1000 करोड़ तक लगाने को तैयार हैं। भगवान कृष्ण पर बनी 'कार्तिकेय 2' साउथ में बनी ये फिल्म अब पैन इंडिया ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी सक्सेस हासिल कर चुकी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।