कथित रिलेशनशिप के मुद्दों पर प्रेमी ने 26 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल की गोली मारकर हत्या की
(India) महाराष्ट्र के पुणे जिले में 26 साल की एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती आईटी प्रोफेशनल थी। कथित रिश्ते के मुद्दों पर प्रेमी ने 26 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल की गोली मारकर हत्या की,हत्या का आरोप उसके पुरुष दोस्त पर लगा है। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वारदात शनिवार को पिंपरी चिंचवाड़ के हिंजवडी इलाके में एक लॉज में हुई और पुलिस को रविवार की सुबह वारदात की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस उपायुक्त बापू बांगर के मुताबिक बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले, उनके गृहनगर में उनकी पिटाई की गई थी और उन्हें उस हमले में मृतक की भूमिका पर संदेह था। सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपित की पहचान ऋषभ निगम के रूप में हुई है और उसे मुंबई में हिरासत में लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।