(India)
एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रहे चुके है | एल्विश यादव एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और उनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. गुरुग्राम के रहने वाले एल्विश यादव ने यूट्यूब से अपनी जर्नी शुरू की थी और देखते ही देखते वे सोशल मीडिया के स्टार बन गए एल्विश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है। जिसमें यूट्यूबर एल्विश यादव जयपुर के रेस्टोरेंट में एक शख्स को जोर से थप्पड़ मारते नजर आ रहे है, वे चलते-चलते अचानक एक आदमी को थप्पड़ मारते हैं | और देखते ही देखते वहा काफी लोग इकट्ठा हो जाते है, इस मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचते दिखाई देते हैं। इसी बीच एल्विश का एक ऑडियो क्लिप बयान के तौर पर वायरल काफी हो रहा है, एल्विश यादव इस ऑडियो क्लिप में कह रहे हैं- देखो भाई, मामला ये है कि ना मुझे लड़ाई करने का शौक है और ना ही हाथ उठाने का। मैं अपने काम से काम रखने वाला इंसान हूं। अगर कोई फोटो खिंचवाने को कहता है, तो मैं उसके साथ आराम से फोटो भी खिंचवाता हूं। लेकिन अगर मेरे पीछे से कोई कुछ गलत कमेंट करता है या फिर मां बहन की गाली देता है, तो में उसके साथ इस ही करुगा | उस शख्स ने मुझे गलत बोला और इसलिए मैंने भी जाकर उसे थप्पड़ मार दिया। मुझे ऐसा करने का कोई पछतावा भी नहीं है। मैं ऐसा ही हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।