आज मशहूर कलाकार राजेंद्र नाथ की 16वीं डेथ एनिवर्सरी
(India) हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार राजेंद्र नाथ की आज16वीं डेथ एनिवर्सरी है। यह एक ऐसे बॉलीवुड स्टार जो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के चलते काफी मशहूर थे। 60-70 के दशक की फिल्में इनकी कॉमेडी के बिना अधूरी मानी जाती थीं। ये वो समय था जब महमूद और जॉनी वॉकर जैसे कॉमेडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके थे। लेकिन इसके बावजूद राजेंद्र नाथ पॉपुलर हो गए।
यही वजह थी कि इन्होंने तकरीबन 187 फिल्मों में काम किया। लेकिन इतनी सफलता उन्हें आसानी से नहीं मिली। राजेंद्र नाथ की पर्सनल लाइफ बेहद उतार-चढ़ाव भरी रही। राजेंद्र नाथ का जन्म 8 जून 1931 को टीकमगढ़, मध्यप्रदेश में हुआ था। उनकी फैमिली मूलत पेशावर,पाकिस्तान से थी। लेकिन भारत-पाक विभाजन के बाद जबलपुर में आकर बस गई। दिल देके देखो फिल्म से उन्हें पहली बार सक्सेस मिली। जिसके लिए उन्हें दस साल तक इंतजार करना पड़ा। इसी दौरान वो पृथ्वी थिएटर से भी जुड़ गए और छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा करने लगे। इसी दौरान उन्होंने एक्ट्रेस बीना राय से शादी कर अपना घर बसा लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।