(India)
आज बॉलीवुड के अभिनेता रणधीर कपूर का 77वा जन्मदिन है, रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी, 1947 में हुआ था | बॉलीवुड की दुनिया में रणधीर कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। रणधीर कपूर ने बॉलीवुड की शुरुआत में फिल्म 'श्री 420' में काम किया था जिसको ज्यादा सफ़लता नहीं मिल पायी | फिल्मों में उनका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा। रणधीर कपूर की अहम फिल्मों में 'कल आज और कल', 'जवानी दीवानी', 'रामपुर का लक्ष्मण' और 'चाचा भतीजा' शामिल हैं।इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, अभिनेता रणधीर कपूर ने डायरेक्शन, प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाया | इसके बाद रणधीर ने डायरेक्टर लेख टंडन को असिस्ट कर शुरू किया और उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर 1968 में आई फिल्म ‘झुक गया आसमान’ में काम किया। वो अपने पिता राज कपूर, भाई ऋषि कपूर की तरह स्टारडम की ऊंचाइयां नहीं छू पाए। शादी के कुछ सालों बाद ही पत्नी बबीता से अलगाव हो गया और दोनों अलग हो गए, हालांकि इन्होंने तलाक नहीं लिया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।