(India)
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अरबाज खान ने अब्बास-मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म दरार से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज की गई थी | इस फिल्म में अरबाज खान के साथ लीड रोल में जूही चावला और ऋषि कपूर भी थे। अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि अब्बास-मस्तान डायरेक्टर की जोड़ी ने उनको दूसरी फिल्म भी ऑफर की थी। अरबाज ने कहा की उस समय वो फिल्म नहीं कर सकते थी, क्योंकि उस वक्त अरबाज खान ने किसी और डायरेक्टर के साथ फिल्म साइन की हुई थी। अरबाज खान ने आगे कहा- वो फिल्म 'खिलाड़ी' थी। जो उनको ऑफर की गयी थी, उनको ऑफर की गयी फिल्म में अक्षय कुमार का रोल ऑफर हुआ था। अक्षय कुमार ने फिल्म 'खिलाड़ी' की, ये फिल्म एक बड़ी हिट रही और अक्षय स्टार बन गए। 1992 की फिल्म के बाद, अक्षय कुमार को खिलाड़ी का उपनाम मिला और वो बॉलीवुड में सबसे अधिक मांगे जाने वाले एक्शन हीरो में से एक बन गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।