19 साल के सिरफिरे फैन रॉबर्ट जॉन बार्डो ने की हॉलीवुड एक्ट्रेस रेबेका स्काफर की हत्या
(India) हॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिनकी जिंदगी की सक्सेस बनी उनके सस्पेंस क्राइम थ्रिलर स्टोरी महज 21 साल की उम्र में रेबेका स्काफर की हत्या उनके फैन के हाथो की गई | रेबेका अपने करियर के पीक पर थी जब उनकी हत्या की गई, चौंकाने वाली बात ये है की जिस दिन रेबेका स्काफर की हत्या हुई, उस दिन वो गॉडफादर 3 का ऑडिशन देने वाली थीं। ये रेबेका के बॉलीवुड करियर की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती थी, लेकिन ऑडिशन से चंद घंटे पहले ही उनके घर में उनकी हत्या कर दी गई। 3 साल तक केस की जासूसी करवाने और जानकारी के बाद पता चला की रेबेका के 19 साल के सिरफिरे फैन ने सिर्फ इसलिए उनकी हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने एक फिल्म में बोल्ड सीन किया था | रेबेका की मौत से जितना हंगामा हुआ, उतना ही बड़ा बदलाव भी हुआ। हत्यारे के इकबाल-ए-जुर्म के बाद कैलिफोर्निया में एंटी स्टॉकिंग के लिए पीनल कोड की नई धारा बनाई गई। मरते हुए रेबेका के आखिरी शब्द थे, आखिर क्यों? लेकिन वो इस सवाल का जवाब नहीं जान सकीं। एक्ट्रेस रेबेका स्काफर 80 के दशक की हिट फिल्मों रेडियो डेज, आउट ऑफ टाइम में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने पॉपुलर टीवी शो माय सिस्टर सेम में भी अहम भूमिका निभाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।