(India)
आज कल अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां इन दिनों काफी सुर्खिया बटोर रही है | फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का आज ही के दिन टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है| टाइटल सॉन्ग में अक्षय और टाइगर की धमाकेदार एंट्री और बॉन्डिग दिखाई गई है, दोनों एक्टर गाने में कमाल के डांस मूव करते नजर आए रहे है | कुछ दिनों पहले ही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का टीजर भी रिलीज किया गया था। बड़े मियां छोटे मियां के टाइटल सॉन्ग में अक्षय और टाइगर काफी रफ-टफ अंदाज में नजर आ रहे हैं।अक्षय कुमार ने बताया की फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और रोनित रॉय भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म के टीजर की शुरुआत साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के वॉइस ओवर से होती है जिसमें वो कहते हैं कि प्रलय आने वाला है। एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा। इसके बाद आर्मी ऑफिसर बने अक्षय और टाइगर की एंट्री होती है। वो कहते हैं, ‘दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम…बचके रहना हमसे, हिंदुस्तान हैं हम…’ इसके बाद दोनों देश के दुश्मनों से लड़कर हिंदुस्तान को बचाते नजर आ रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।