बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस नूतन समर्थ की आज 33वीं डेथ एनिवर्सरी
(India) बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग की बेहतरीन छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस नूतन की आज 33वीं डेथ एनिवर्सरी है। नूतन का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था | एक्ट्रेस नूतन समर्थ मिस इंडिया में हिस्सा लेने वाली वाली पहली एक्ट्रेस थीं। नूतन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1945 में महज 9 साल की उम्र में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म ‘नल दमयंती’ से की। नूतन को आज भी लोग वुमन सेंट्रिक रोल वाली फिल्मों के लिए पहचानते है | नूतन ने एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1950 में फिल्म हमारी बेटी से की, जिसे उनकी माँ शोभना समर्थ ने ही प्रोडूस किया था। इसके अलावा भी नूतन ने काफी फिल्मो में काम किया है जिसमे सीमा, सुजाता, बंदिनी, मैं तुलसी तेरे आंगन की फिल्मे है | हिंदी फिल्मों में स्विमसूट पहनने वाली भी वो पहली अभिनेत्री थीं, एक्ट्रेस नूतन को बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल और शबाना आजमी भी उन्हें अपना आइडियल मानती थी। अपने जमाने के लगभग हर बड़े एक्टर और डायरेक्टर के साथ नूतन ने काम किया। उनकी राज कपूर के साथ फिल्म अनाड़ी और सुनील दत्त के साथ फिल्म सुजाता खूब पॉपुलर हुई थी। नूतन और देव आनंद की जोड़ी एक समय बॉलीवुड के पॉपुलर जोड़ियों में से एक थी। दोनों ने पेइंग गेस्ट मंजिल और तेरे घर के सामने जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।