जयपुर में किडनैपिंग केसों में बढ़ोतरी,20 तारीख को दिनदहाड़े एक युवक के
 किडनैप का मामला सामने आया
(India) राजस्थान की राजधानी जयपुर में आये दिन ही किडनैपिंग के केस देखने को मिलते है, इन केसों में हाल ही बढ़ोतरी देखी गयी है, जयपुर में 20 तारीख को दिनदहाड़े एक युवक के किडनैप का मामला सामने आया है। ASI भंवर लाल ने बताया- 20 तारीख मंगलवार दोपहर करीब 4:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली। सफेद कलर की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने रामबाबू खंडेलवाल नाम के युवक का किडनैप कर लिया है। पुलिस टीम ने 21 किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बदमाश अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर किडनैपर्स की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित को जयसिंह हाईवे के सैनिक विश्राम गृह से स्कॉर्पियो में उठा लिया गया था | पीड़ित को बदमाश सीकर रोड की तरफ ले जा रहे थे | पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा शुरू किया तभी बदमाश मौके से भाग निकले | मोबाइल लोकेशन के आधार पर 21 KM पीछा करते हुए पुलिस टीम शिकारपुरा रोड सांगानेर पहुंची। किडनैपर्स पकड़े जाने के डर से जेडीए कॉलोनी लक्ष्मी रेस्टोरेंट के सामने स्कॉर्पियो छोड़कर भाग निकले। पुलिस टीम को स्कॉर्पियो की सीट पर उसकी चाबी पड़ी मिली। वहां मौजूद लोगों से पूछने पर बताया कि तीन व्यक्ति अभी-अभी स्कॉर्पियो को खड़ी कर जेडीए कॉलोनी की ओर पैदल भागे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।