पाली जिले में बेटे ने शराब के नशे में धुत होकर पिता पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत घाट उतारा
(India) पाली में नशे में एक बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया | जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई | घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया | पुलिस ने आरोपी बेटे को भी हिरासत में ले लिया है | जानकारी के मुताबिक ताराराम बावरी शराब पीकर खेत पर गया था | जहां उसका अपने पिता से झगड़ा हो गया और आवेश में आकर उसने अपने ही पिता की हत्या कर दी | फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई में जुट गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।