(India)
राजस्थान में आये दिन ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे है, साथ हि मौसम विभाग से सूचना मिली हैं की राजस्थान में आने वाले दिनों में फिर से मौसम बदल सकता है। सूचना मिली है की अगले सात दिनों में राज्य में दो अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहे हैं। पहला सिस्टम 26 और 27 फरवरी को एक्टिव होने वाला है। पहले सिस्टम में 15 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है | और दूसरा सिस्टम 1 और 2 मार्च को एक्टिव होगा। इसमें बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। भारतीय मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में आने वाले वक्त में दो वेदर सिस्टम एक्टिव होंगे। जो पहला सिस्टम एक्टिव हो रहा है इससे प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि यह वेदर सिस्टम ज्यादा ताकतवर नहीं होगा। पिछले 24 घंटे में सर्द हवा चलने से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इसके साथ ही अजमेर में न्यूनतम तापमान 13.7, डिग्री भीलवाड़ा में 8.4 डिग्री, अलवर में 6.8 डिग्री, जयपुर में 13.3 डिग्री, सीकर में 11.4 डिग्री, उदयपुर में 8.9 डिग्री, सिरोही में 8.2 डिग्री, जैसलमेर में 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।