आज से जामनगर में शुरू होगी अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी
(India) देश के सबसे बड़े और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ अपने जीवन नई शुरुआत करने जा रहे हैं। अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी जामनगर में करवाई जा रही है | आज से प्री-वेडिंग सेरेमनी का कार्यक्रम शुरू होगा और 3 मार्च तक प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चलता रहेगा | अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी और भी ख़ास बनाने के लिए कई सारे सितारें इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शिरक़त करेंगे | बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिातरे भी नजर आएंगे। इस समय सोशल मीडिया का सबसे चर्चित चेहरा ओरी भी इस प्री-वेडिंग सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे | इनके साथ ही बॉलीवुड का बेहद ही सुन्दर कपल दीपिका और रणवीर भी जामगनर पहुंच गए हैं। नीता अंबानी ने बेटे प्री-वेडिंग फंक्शन से पहले एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं, कि मै अपने पुरे जीवन में भारतीय कला और संस्कृति से बहुत प्रभावित रही हूं। मै हमेशा अपनी संस्कृति के प्रति उन्माद रही हु | अब जब मेरे छोटे बेटे अनंत की शादी राधिका से होने जा रही है तो मेरी दो महत्वपूर्ण मनोकामनाएं हैं। एक तो अपनी जड़ों को सेलिब्रेट करना। जामनगर का हमारे दिलों में बसता है। हमारे लिए जामनगर का विशेष महत्व है। मुकेश और उनके पिता ने जामनगर से ही रिफाइनरी की शुरुआत की। और मैंने अपने करियर की शुरुआत भी यहीं जामनगर से ही की थी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।