कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी करने का आरोपी रफीक खान गिरफ्तार
(India) सस्ती ब्याज दर पर ऋण देने की आड़ में विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई को अंजाम दे फरार आरोपी जयपुर एयरपोर्ट से पकड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय जयपुर जोनल कार्यालय ने आरोपी रफीक खान को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर भारत में कई जगहों पर फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने का आरोप था। राजस्थान पुलिस, एटीएस और एसओजी के विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले के आधार पर ईडी ने भी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच शुरू की थी। अमेरिका में वर्चुअल कॉल सेंटर और बैंक खाते खोलकर विदेशी नागरिकों को धोखा देने वाले आरोपी जयपुर, मोहाली, मथुरा और भारत के अन्य हिस्सों में कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी शाहनवाज अहमद जिलानी, विपिन कुमार और विराज सिंह कुंतल फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।