(India)
बॉलीवुड की दुनिया में सबसे चर्चित सितारों में, अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है | कैटरीना कैफ को हर जगह उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है | अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने करियर के 20 साल बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। दर्शकों ने इस फिल्म को बेहद सराहनीय दृष्टि से देखा और फिल्म से काफी प्रभावित हुए है | इस फिल्म में कैटरीना कैफ लीड रोल में दिखाई दी है | कैटरीना कैफ एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर के उतार-चढ़ाव और अपने को-स्टार्स के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कई सारे अभिनेताओं के साथ काम किया है | कैटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ कई फिल्में की हैं, अभिनेत्री सलमान के साथ अपने काम के अनुभवों को साझा करते हुए बोलीं, 'सलमान सेट पर कभी भी जल्दी नहीं आते हैं। क्योकि सलमान सुबह जल्दी नहीं जग पाते हैं, क्योकि उनको पूरी नीद लेना पसंद है, सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिन्दा है काफी हिट रही थी | सलमान निर्देशक की हर बात को ध्यान से सुनते हैं और उनके हिसाब से काम करते हैं। सलमान खान सेट पर आने बाद तो बिल्कुल काम में खो जाते हैं, सलमान काम को लेकर काफी मेहनती है | कैटरीना कैफ कहा की'मैं सेट पर काफी तैयारी के साथ आती हूं। कैटरीना कैफ इन दिनों जमकर अपनी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ का प्रमोशन कर रही हैं. कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है. फैंस ने ट्रेलर को काफी पसंद भी किया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।