(India)
हाल ही मुंबई में एक अवार्ड्स शो का आयोजन किया गया था | इस कार्यक्रम के अवसर पर कई सारे बॉलीवुड सितारों को देखा गया था | कई सारे बॉलीवुड सितारें बेहतरीन अंदाज में नज़र आये | इस अवार्ड्स शो में बॉबी देओल बालों की चोटी बनाए फुल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे। कुछ समय पहले बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे। फिल्म में उनके रोल को लोगों ने बहुत पसंद किया था। दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी इस समारोह में शामिल हुए। बाबिल ने अपने लुक को मोटी चेन से कम्प्लीट किया। मनोज बाजपेयी भी फॉर्मल अटायर में इस शो में पहुंचे। मनोज बाजपेयी 'द किलर सूप' सीरीज में नजर आए थे। इस सीरीज को मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे। सीरीज में उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा भी दिखाई दी थीं। चित्रांगदा सिंह ग्लैमरस लुक में स्पॉट हुईं। उन्होंने हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।