(India)
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अनुपम खेर, आज 69वां साल के हो चुके है |अनुपम खेर ने अपने जन्मदिन पर अपने चाहने वालो के लिए, उनकी अगली फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म के जरिए अनुपम 22 साल बाद डायरेक्शन फील्ड में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 8 मार्च को महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर शुरू होगी। अनुपम अपने बैनर अनुपम खेर स्टूडियो के तले ही इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। अनुपम इस म्यूजिकल स्टोरी पर बीते 3 साल से काम कर रहे हैं। अपने जन्मदिन पर अनुपम ने सोशल मीडिया पर मां के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘तन्वी: द ग्रेट: आज अपने बर्थडे में प्राउडली अनाउंस करता हूं अपनी उस फिल्म का नाम जिसे मैंने डायरेक्ट करने का फैसला किया है। अनुपम ने अपने एक्टिंग करियर में कई भाषाओं में तकरीबन 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हालांकि, बतौर डायरेक्टर उन्होंने अब तक सिर्फ एक ही फिल्म डायरेक्ट की थी। यह 2002 में रिलीज हुई अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान स्टारर ‘ओम जय जगदीश’ थी, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद अनुपम ने फिल्म मेकिंग से दूरी बना ली। फिर से फिल्म निर्माता अनुपम खेर अपनी फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया इस फिल्म में काम करने वाले सभी लोगों को आशीर्वाद दीजिए। ऐसा कैप्शन लिखा है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।