सीनियर टीचर पेपर लीक के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण की प्रोपर्टी सीज
(India) सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण की प्रोपर्टी ईडी ने सीज कर दी है। ईडी ने गुरुवार को सुरेश ढाका के वैशाली नगर स्थित फ्लैट, बगरू स्थित फैक्ट्री, हीरापुरा पावर हाउस स्थित मकान को सीज किया है। साथ ही संपत्ति पर भारत सरकार का बोर्ड लगा दिया है। दिल्ली कोर्ट से परमीशन के बाद ईडी ने ये कार्रवाई की है। ईडी से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश ढाका की लंबे समय से तलाश है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।