आज शाम मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड-2023 का फिनाले आयोजन
(India) आज भारत के लिए आज सबसे बड़ा दिन है, भारत 27 साल बाद मिस वर्ल्ड की मेजबानी कर रहा है। आज शाम मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड-2023 का फिनाले आयोजित किया जा रहा हैं | इसमें फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी भारत को रिप्रजेंट करेंगी। मिस वर्ल्ड-2023 कई बार विवादों और सुर्खियों में रहा है। मिस वर्ल्ड दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट है। जब 1996 में भारत के बेंगलुरु में इसका आयोजन हुआ था, तो पूरे कर्नाटक में आंदोलन शुरू हो गए थे। आज मिस वर्ल्ड-2023 के फिनाले पर जानते हैं कि मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का शुरुवाती दौर कैसा रहा, और इस मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में भारत की महत्वपूर्णता क्या रही | सेकेंड वर्ल्ड वॉर के कुछ सालों के बाद ब्रिटिश सरकार द्वारा ‘ब्रिटेन महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता था। इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी लंदन की कंपनी मक्का लिमिटेड के पास थी। इस कंपनी के पब्लिसिटी डायरेक्टर इरिक मोर्ले ज्यादा से ज्यादा भीड़ जमा करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट कराने का फैसला लिया। 1991 में लिबरलाइजेशन के बाद भारतीय बाजार तेजी से बढ़ रहा था। जब दुनिया के बड़े ब्रांड भारत में अपने बिजनेस को जमाना चाह रहे थे। उसी वक्त 1994 में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन ने मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। भारत में ये दो अवॉर्ड आने के बाद मिस वर्ल्ड की पॉपुलैरिटी देश में और ज्यादा बढ़ गई। 1996 में पहली बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का मौका भारत को मिला। इस कार्यक्रम का आयोजन बेंगलुरु में किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।