(India)
विंदू दारा सिंह एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी और पंजाबी फिल्म और टेलीविजन में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते है | एक इंटरव्यू के दौरान विंदु दारा सिंह ने प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' के बारे में बात की। विंदू दारा ने फिल्म 'आदिपुरुष' को 'बहुत बड़ी गलती' बताते हुए पर अपनी राय साझा की | 1996 में उन्होंने सोनी टीवी पर जय वीर हनुमान टेलीविजन श्रृंखला में भगवान हनुमान की भूमिका निभाई थी। विंदू दारा ने बताया की आदिपुरुष डायरेक्टर ओम राऊत और राइटर मनोज मुंतशिर से फिल्म के डायलॉग पर सवाल किए गए थे। उन दोनों से पूछताछ हुई थी, कि फिल्म डायरेक्टर डायलॉग्स में इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते है | ओम राउत द्वारा लंका को सोने से बने होने के वर्णन के बजाय काले रंग के रूप में चित्रित करने का जिक्र करते हुए कहा की इतने प्रतिभाशाली डायरेक्टर और मेकर्स इस तरह की गलती कैसे कर सकते हैं। यदि उनका इरादा युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का था, तो उन्हें कम से कम सही तरीके से चित्रण करना चाहिए था और सही चीजें दिखानी चाहिए थीं। विंदू ने साझा किया कि फिल्म में शामिल एक्टर्स ने वास्तव में डायरेक्टर और राइटर से संवादों को संशोधित करने का अनुरोध किया था। क्योंकि एक्टर्स को लगने लगा था कि वे गलत थे। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने बदलाव नहीं करने का फैसला किया, क्योंकि उनका मानना था कि वे कुछ असाधारण बना रहे थे | विंदू दारा सिंह द्वारा आदिपुरुष' फिल्म की जमकर आलोचना की गई |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।