(India)
हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भारत पहुंचीं। अभिनेत्री ने कल एक लक्जरी ब्रांड कार्यक्रम में धूम मचाई और शाम को वह अंबानी परिवार द्वारा आयोजित होली पार्टी में भी शामिल हुईं। पार्टी में प्रियंका स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा हर जगह अपनी बेटी मालती मैरी को साथ लेकर जाती है, प्रियंका चोपड़ा बेटी के साथ स्वैग दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। प्रियंका अंबानी की पार्टी में शानदार साड़ी पहनकर पहुंची थीं। इस पार्टी की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है | इस वीडियो में प्रियंका को माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने का को साथ पोज देते हुए भी देखा जा रहा है। माधुरी और प्रियंका एक-दूसरे से गले मिले और तीनों ने बातचीत भी की। प्रियंका ने राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी के साथ मंच साझा किया। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लग्जरी ब्रांड की जमकर तारीफ की और फिर माइक राधिका को सौंप दिया। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' बारे में भी बातचीत की । इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।