रायबरेली के बहुचर्चित हत्या और जानलेवा हमले के सभी आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद,जुर्माने की सजा सुनाई
(India) रायबरेली में हुए बहुचर्चित हत्याकांड और जानलेवा हमले के सभी आरोपियों को अदालत ने आजीवन कारावास और अर्थ दंड की सजा सुनाई। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलीमपुर गांव का जिसमे शिवा सिंह और उनके बड़े भाई गोपाल सिंह हरदोई अपने बेटे के मुंडन कार्यक्रम का सामान लेकर बाजार से लौट रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर धीरेंद्र सिंह, शिवराज सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने सलीमपुर गांव के पास स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे ट्रक खड़ा करके आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दोनों सगे भाइयों को स्कॉर्पियो से खींचकर उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। जिसमें शिवा सिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं बड़ा भाई गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसमें मृतक के पिता रंजीत सिंह ने सात लोगों को नामजद करते हुए हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा हरचंदपुर थाने में दर्ज कराया था। लंबी चली सुनवाई के बाद एडीजे सेकंड प्रभात कुमार यादव ने सभी सातों लोगों को हत्या और जानलेवा हमला करने के आरोप में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।