(India)
खेतड़ी नगर पुलिस ने रोहित गोदारा के गुर्गे हार्डकोर बदमाश कुलदीप उर्फ़ केडी को अवैध हथियारों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया हैं। खेतड़ी नगर पुलिस बदमाश कुलदीप उर्फ़ केडी को प्रोडक्शन वारंट पर हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर से गिरफ्तार कर लाई है। खेतड़ी नगर थानाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मेहाड़ा थाना इलाके में नाबालिगों से अवैध हथियार मिलने के मामले में अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हार्डकोर बदमाश कुलदीप उर्फ़ केडी को गिरफ्तार करके खेतड़ी नगर लाया गया है। हार्डकोर बदमाश से नाबालिगों के पास मिले हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।