धौलपुर पुलिस ने साइबर ठग गैंग का खुलासा करते हुए एक दर्जन साइबर ठगों को पकड़ा
(India) धौलपुर पुलिस ने साइबर ठग गैंग का खुलासा करते हुए एक दर्जन साइबर ठगों को पकड़ा हैं...पुलिस ने ठगों के कब्जे से 42 आधार कार्ड, लैपटॉप ,डेढ़ दर्जन मोबाइल, 12 चैक बुक, पासपोर्ट, सात बैंक पासबुक, चौदह डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ एक बाइक और स्कूटी को बरामद किया है | बता दे कि पकड़े गए ठग अपहरण की झूठी घटना बता कर पीड़ितों के परिजनों से धन ऐंठते थे | पकड़े गए ठग उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और धौलपुर के रहने वाले हैं | पुलिस पकड़े गए ठगों से अन्य वारदातों और गैंग में शामिल लोगो को लेकर पूछताछ कर रही हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।